⚡ ब्रेकिंग News

एसपी अमेठी ने कालिकन धाम मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एसपी अमेठी ने कालिकन धाम मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के प्रसिद्ध आस्था स्थल कालिकन धाम मंदिर में पुलिस अधीक्षक सर्वपन्न टी ने मंगलवार को पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से मां कालिकन का दर्शन-पूजन किया और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत भी की।निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अमेठी क्षेत्राधिकारी (सीओ) मंगो, संग्रामपुर थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने मंदिर परिसर में मौजूद व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने का भरोसा दिलाया।एसपी ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है, इसलिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखेगा।निरीक्षण के दौरान एसपी ने महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।पुलिस प्रशासन के इस निरीक्षण से श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर भरोसा और विश्वास बढ़ा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...