⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा पूराने रिस्तो को याद कर हुए भाव विभोर

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा पूराने रिस्तो को याद कर हुए भाव विभोर 

केएमबी अमीर अशरफ
अमेठी। विकास खंड जगदीशपुर के माहेमऊ के बादल पुरवा गांव में माहौल उस वक्त खास बन गया, जब अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने न सिर्फ संवेदना व्यक्त की, बल्कि दशकों पुराने रिश्तों और जुड़ाव को भी भावुक होकर याद किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नूर मोहम्मद के स्वर्गीय पिता ताज मोहम्मद के निधन पर शोक जताने पहुंचे सांसद ने परिवार के साथ समय बिताया और पुराने दिनों की यादें साझा कीं। नूर मोहम्मद ने बताया कि उनका परिवार 1977 से राजीव गांधी के बेहद करीब रहा है। इस पर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी उन दौरों को याद किया, जब वे खुद गांव आया करते थे। और और परिवार के साथ गहरा जुड़ाव रहा। उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ बिताए पुराने पलों का भी जिक्र किया। बीते रिश्तों और यादों को साझा करते हुए माहौल गमगीन और भावुक हो उठा—जहां शोक के बीच अपनापन साफ झलक रहा था। इस मौके पर सांसद ने नूर मोहम्मद के भतीजे आसिफ को राजनीति में सक्रिय रूप से आगे आने की सलाह दी और कहा कि नई पीढ़ी को जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय पासी, युवा कांग्रेस नेता दीपक पाण्डेय, पत्रकार अमीर अशरफ, वरिष्ठ कार्यकर्ता सफीक बाबू, विधानसभा प्रभारी बब्लू, न्याय पंचायत अध्यक्ष सुएब खां, अल्पसंख्यक प्रभारी हाजी इसरार, जिला महासचिव अकमल खां, राजेंद्र गिरी, इरफान खान, आसिफ, दानिश सहित कई लोग मौजूद रहे। माहेमऊ की यह शोकसभा सिर्फ एक संवेदना कार्यक्रम नहीं रही, बल्कि यह उन रिश्तों की कहानी भी बन गई, जो समय के साथ और मजबूत होते गए—और जिन्हें याद कर आज भी आंखें नम हो जाती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...