⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में पुलिस की सक्रियता के चलते एटीएम लूट की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

अमेठी में पुलिस की सक्रियता के चलते एटीएम लूट की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद में एटीएम लूट की एक बड़ी वारदात को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार एवं चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है, जब अज्ञात बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को निशाना बनाते हुए मशीन को तोड़कर नकदी लूटने का प्रयास किया। हालांकि वे मशीन को पूरी तरह तोड़ने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे और की-बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वाट टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान अंबेडकर चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिसके बाद हल्की मुठभेड़ जैसी स्थिति बनी। अंततः पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायबरेली जिले के रहने वाले सैदू गुप्ता, कौशल गुप्ता और औरंगजेब के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 25 मार्च की रात एटीएम तोड़कर चोरी करने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, लोहे का पाइप और एक हथौड़ी बरामद की है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त अन्य सामान भी जब्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम को 15 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...