⚡ ब्रेकिंग News

लखनऊ के मातृ शिशु अस्पताल में तैनात गार्ड का आतंक, पत्रकार से की बदसलूकी

लखनऊ के मातृ शिशु अस्पताल में तैनात गार्ड का आतंक, पत्रकार से की बदसलूकी 

केएमबी ब्यूरो उर्मिला सिंह
लखनऊ। मातृ शिशु अस्पताल जो कि लोहिया संस्थान के नियंत्रण में चल रहा है। इस अस्पताल में तैनात गार्ड आमजन के साथ आए दिन बदसलूकी करते रहते हैं। यहां पर यदि आप अपने मरीज को इलाज को लिए ले आ रहे हैं तो मरीजों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए नियुक्त गार्डों से सतर्क एवं सावधान रहिए अन्यथा कब बदसलूकी के शिकार हो हो जाएंगे कुछ कहा नहीं जा सकता। इस अस्पताल के गार्ड इतने बेलगाम है कि आमजन को छोड़िए पत्रकारों से भी बदसलूकी एवं बदतमीजी करने से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला बीते गुरुवार की रात इस अस्पताल में घटित हुआ। केएमबी न्यूज़ के पत्रकारों की एक टीम किसी चीज के पड़ताल के लिए इस अस्पताल में गई थी, जिसमें केएमबी न्यूज़ लखनऊ की ब्यूरो चीफ उर्मिला सिंह, पत्रकार संतोष कुमार कनौजिया एवं मंडल रिपोर्टर विश्व विजय सिंह शामिल थे। पड़ताल के दौरान अस्पताल में तैनात गार्ड ने मंडल रिपोर्टर विश्व विजय सिंह के साथ बदतमीजी की एवं उनके मोबाइल को छीनने का प्रयास किया। इतना ही नहीं पत्रकार को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दिया। गार्ड ने चाकू दिखाकर कहा कि यहां पर तुम्हारे जैसे पत्रकार बहुत आते जाते रहते हैं अपनी औकात में रहो अन्यथा की स्थिति में और क्रूरतम व्यवहार तुम्हारे साथ करूंगा। अस्पताल में मौजूद आमजनो ने किसी तरह से बीच बचाव करके पत्रकार की जान को बचाया। पत्रकार के साथ घटित हुई इस घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि जब इस अस्पताल के बेलगाम गार्ड पत्रकारों को नहीं छोड़ रहे है तब आमजन के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे इसका अंदाजा स्वयं लगाया जा सकता है। सरकारी अस्पताल में कोई भी पीड़ित इस उम्मीद एवं विश्वास के साथ आता है कि वहां उसके मरीज का समुचित इलाज होगा, लेकिन यहां पर आने पर पहले तो इन बेलगाम गार्डों से पाला पड़ता है। फिलहाल मामले की सूचना गोल्फ सिटी थाने को केएमबी न्यूज़ की वीडियो के द्वारा दे दी गई है। अस्पताल प्रशासन से भी अनुरोध है कि इस घटना की जांच कर कर दोषी गार्ड के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...