⚡ ब्रेकिंग News

अनोखे अंदाज में चोरों ने की चोरी, सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर को टुकड़े-टुकड़े कर उड़ा ले गए विद्युत तार

अनोखे अंदाज में चोरों ने की चोरी, सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर को टुकड़े-टुकड़े कर उड़ा ले गए विद्युत तार

केएमबी खुर्शीद अहमद
जामो,अमेठी। जनपद में चोरी का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जामो थाना क्षेत्र के गौरा गांव में अज्ञात चोरों ने देर रात सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें लगे कीमती तांबे के तार चोरी कर लिए हैरानी की बात तो यह है कि जिस समय यह का वारदात हुई उसे वक्त बिजली सप्लाई भी चालू थी सुबह जब ग्रामीणों की नजर ट्रांसफार्मर पर पड़ी तो वह कई टुकड़ों में जमीन पर बिखरा हुआ मिला, ये दृश्य देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और घटना की सूचना बिजली विभाग व पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंचे ग्रामीण जंग बहादुर यादव ने बताया कि इसी ट्रांसफार्मर से करीब 10 से 12 ट्यूबबेल के साथ-साथ कुछ घरों में भी बिजली सप्लाई होती थी चोरों ने बेहद सटीक तरीके से पहले ट्रांसफार्मर को लाइन से अलग किया और फिर उसे काट कर अंदर लगे तांबे के तार निकल कर फरार हो गए सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...