अज्ञात बदमाशों ने अधेड़ की गोली मारकर की हत्या, इलाके में भय एवं दहशत का माहौल
प्रतापगढ़। जिले में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता थाना क्षेत्रांतर्गत रामनगर का है, जहाँ अज्ञात बदमाशों ने एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनी खेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि मिली जानकारी के अनुसार, मांधाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर में 55 वर्षीय अधेड़ मोहम्मद सलीम अपने घर से किसी काम से बाहर जा रहा था, तभी घात लगा कर बैठे बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली अधेड़ के कंधे व सीने में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
Post a Comment