⚡ ब्रेकिंग News

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, पुलिस ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का लिया जायजा

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, पुलिस ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का लिया जायजा

एडिशनल ब्यूरो मुकेश राव
देवरिया। आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए देवरिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, जनपद के विभिन्न अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए महुआडीह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने महुआडीह कस्बा, सेख़ौना, हेतिमपुर कस्बा, रामपुर गौनरिया, भटनी दादन, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रमुख चौराहों और अति संवेदनशील जगहों पर पुलिस की पिकेट तैनात कर दी गई है ताकि आम जनमानस बिना किसी भय के होली का पर्व मना सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...