⚡ ब्रेकिंग News

समाजसेवी पीके तिवारी ने एचएस इंटर कॉलेज जैनबगंज के मेधावियों को किया प्रोत्साहित

समाजसेवी पीके तिवारी ने एचएस इंटर कॉलेज जैनबगंज के मेधावियों को किया प्रोत्साहित

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। जनपद के विकासखंड बाजार शुक्ल अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाला एच.एस. इंटर कॉलेज जैनबगंज के प्रबंधक एजाज अहमद पुत्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिराज अहमद ने अपनी कुशल कार्यशैली के कारण क्षेत्र में शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने में कोई कमी आड़े नहीं दी, विद्यालय की बेहतर शैक्षिक व्यवस्था के कारण दूर-दराज़ के विद्यार्थी भी यहां शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। हाल ही में आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया, जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया। इस परीक्षा में कक्षा 12 की मेधावी छात्रा मांशी शुक्ला (पुत्री राकेश शुक्ला, निवासी मकदूमपुर), कक्षा 8 की प्रतिभाशाली छात्रा रमीजा गुफरान (निवासी सत्थिन) पुत्री चौधरी गुफरान अहमद तथा कक्षा 8 की ही होनहार छात्रा निगार (निवासी मरदानपुर) ने परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। विद्यालय के प्रबंधक एजाज अहमद ने सभी मेधावी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर सामाजिक कार्यों में सक्रिय संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान (रजिस्टर्ड) के प्रबंधक एवं समाजसेवी पी.के. तिवारी ने विद्यालय पहुंचकर मांशी शुक्ला, रमीजा गुफरान और निगार को प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र गिरि, अशोक श्रीवास्तव, अमान उल्ला, क़ाज़ी अमन सर, एवं राकेश शुक्ला सहित पूरा विद्यालय स्टॉप व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...