बाइक सवार युवक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत
लंभुआ,सुल्तानपुर। रोडवेज बस में बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी,गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करने में लगी हुई है। मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मुरली नहर के समीप वाराणसी टू लखनऊ हाईवे पर हुई, जहां वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही रोडवेज बस (यूपी 62एटी4990) ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया। जहां मृतक किशोर को कब्जे में लेकर पुलिस विधि कार्रवाई कर रही है। युवक की पहचान रमेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा निवासी ग्राम सैतापुर सराय थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई। वहीं युवक की बाइक प्लेटिना है जिसका का नंबर (यूपी44क्यू4427) है।
Post a Comment