⚡ ब्रेकिंग News

नेहा सिंह बनी नगर निगम लखनऊ की नामित पार्षद, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर

नेहा सिंह बनी नगर निगम लखनऊ की नामित पार्षद, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर

केएमबी ब्यूरो उर्मिला सिंह
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम में 10 नामित पार्षदों की घोषणा की गई है जिसमें से एक नेहा सिंह राठौर जो नामित पार्षद चुनी गई है। नेहा सिंह के पार्षद बनने पर सरोजिनी नगर के साथ-साथ पूरे लखनऊ विशेष कर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नेहा सिंह ने केएमबी ब्यूरो चीफ उर्मिला सिंह से से बातचीत करते हुए नामित पार्षद बने का श्रेय सरोजिनी नगर के विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह को दिया। हालांकि नेहा सिंह ने पार्टी एवं नगर निगम महापौर सुषमा खर्कवाल को भी श्रेय दिया लेकिन मुख्य श्रेय स्थानीय विधायक को ही दिया। नामित पार्षद बनने के पश्चात समर्थकों में गजब का जोश एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। शुभचिंतकों एवं समर्थकों द्वारा लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। नेहा सिंह ने बताया कि वह महिलाओं के लिए पहले भी काम करती थी लेकिन अब और मजबूती से काम कर सकेंगी। उनका कहना है कि नामित पार्षद क्षेत्र विशेष के लिए नहीं बल्कि पूरे नगर निगम के लिए होता है, वह पूरे नगर निगम में जिसकी जो भी समस्या होगी उसके निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों से जो स्नेह एवं प्यार मिल रहा है इसके लिए वह सभी का धन्यवाद करती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...