स्कूल गई छात्रा के दिल्ली में होने का परिजनों का शक, अभियोग पंजीकृत, छानबीन में जुटी पुलिस
अमेठी। नंदिनी पुत्री होरीलाल निवासी ग्राम बसंतपुर थाना जामो जनपद अमेठी उम्र लगभग 15 वर्ष 14 मार्च 2026 को घर से सुबह 8:00 बजे स्कूल ग्राम दक्खिनवारा किंतु स्कूल नहीं गई थी। परिजनों का कहना है कि 15 मार्च 2026 को चांदनी चौक नई दिल्ली में होने की सूचना मिली है। परिवार वालों ने बताया कि लड़की के पास फोन नहीं है और मानसिक स्थिति भी अच्छी है। माता पिता ने बताया कि लड़की का पहनावा सलवार सूट पीला रंग व जींस है। परिवारजनों ने थाना जामो में एफआईआर दर्ज करवाया है। मुकदमा अपराध संख्या 058/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात जी.डी. न. 025 है। अगर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुआ तो परिवार वाले ने कहा है कि थाने का घेराव करेंगे। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा छानबीन जारी है।
Post a Comment