⚡ ब्रेकिंग News

14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की निकलेगी भव्य यात्रा

14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की निकलेगी भव्य यात्रा

केएमबी विनय कुमार 
अमेठी। अंबेडकर सेवा समाज उत्थान समिति के द्वारा बैठक हुई जिसमें 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की भव्य जयंती मनाने पर चर्चा हुई जिसमें श्रीराम बौरासी प्रधान (भोए जामों) ने बताया कि पूरे लखना बसंतपुर, से बहुजन भाईचारा पदयात्रा राजामऊ, अजबगढ़, बलभद्र के रस्ते अंबेडकर पार्क पहुंचेगी तमाम जगह से बहुजन समाज के लोग अपने अपने गांव क्षेत्र से निकल कर बहुजन भाईचारा पद यात्रा में शामिल होंगे और अंबेडकर पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे। श्रीराम बौरासी प्रधान ये भी कहना है कि अंबेडकर प्रांगण में पहुंची सभी झाकियां एक साथ रानीपुर, इंद्रपुर, बलभद्रपुर, उमराडीह, मवई, भोए तथा जामों कस्बा होते हुए अंबेडकर पार्क महापुर में समापन होगा। इस बैठक के दौरान श्रीराम बौरासी (प्रधान भोए), अर्जुनदास उर्फ गुड्डू, राजकुमार भीमराज, रामू बौद्ध, रामकुमार कोटेदार, विजय पासी मवई, नथई पूर्व प्रधान, शिवकुमार, रामदीन, राजकुमार दखिनवारा, नन्हेलाल आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...