बराज एसपीजी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पीजी कॉलेज एवं प्लेनेट एक्स के बीच हुआ करार
गोरखपुर, 4 अप्रैल। जव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पी जी कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर शगुफ्ता अमान के नेतृत्व में प्लैनेटेक्स के माध्यम से बराज एसपीजी चैरिटेबल ट्रस्ट पर ब्रांच इंफ्रास्ट्रक्चर एवं दिशा 2020 ट्रस्ट के डायरेक्टर महेश कुमार सिंह के साथ एक बैठक की गई। बैठक में महाविद्यालय के विकास से संबंधित विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की गई जिसमें यह तय हुआ कि आने वाले समय में दोनों संस्थान संयुक्त रूप से छात्राओं एवं समाज के विकास में परस्पर समन्वय बनाकर एक दूसरे के साथ सहयोग करेंगे। इसी क्रम में प्राचार्या डॉ शगुफ्ता अमान के नेतृत्व में महाविद्यालय द्वारा 3 एम ओ यू साइन किए गए जिनमें बराज एसपीजी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं ब्रांच इंफ्रास्ट्रक्चर एवं दिशा 2020 ट्रस्ट के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शगुफ्ता अमान और प्रवक्ता डॉ मुनीरा सईद, डॉ हुमा हाशमी, बराज एसपीजी चैरिटेबल ट्रस्ट के महेश कुमार सिंह एवं प्लैनेटेक्स के दीप मित्रम जी उपस्थित रहे।
Post a Comment