नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रचार अभियान इमामबड़ा महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित
गोरखपुर। जव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पी जी कॉलेज गोरखपुर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम जागरूकता अभियान” के अंतर्गत एक भव्य एवं उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा मुख्य अतिथियों डॉक्टर सुश्रेया त्रिपाठी (डेंटिस्ट एवं संस्थापक भार्गव सेवा समिति), डॉ सिद्धनाथ (डेंटिस्ट एवं भार्गव सेवा समिति के संस्थापक), सुनीता पटेल ( स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी) को बुके देकर किया और डॉ अलका सिंह (सहायक आचार्य) ने प्राचार्या का अभिनन्दन बुके देकर किया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, समान प्रतिनिधित्व और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। अपने संबोधन में डॉ सुश्रेया त्रिपाठी ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है" उन्होंने अधिनियम के महत्व एवं उसके दूरगामी प्रभावों पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत प्राचार्य के नेतृत्व में एक मानव श्रृंखला (ह्यूमन चेन ) का निर्माण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं ने हाथों में हाथ डालकर एकजुटता का प्रतीक प्रस्तुत किया। मानव श्रृंखला के उपरांत एक जागरूकता पदयात्रा (रैली) और स्कूटी रैली निकाली गई, जिसने नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश प्रसारित किया। रैली के दौरान “नारी शक्ति राष्ट्र की शक्ति”, “समान अधिकार सशक्त समाज” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर डॉ सुश्रेया त्रिपाठी, डॉक्टर सिद्धनाथ तिवारी एवं सुनीता पाटिल, प्राचार्य डॉ शगुफ्ता अमान, डॉ अलका सिंह, डॉ शहजादी रहमान, डॉ रजनी तिवारी, डॉ हुमा हाशमी, डॉ रेहाना बेगम, डॉ तरन्नुम हसन, डॉ निकहत जबीं, डॉ मुनीरा सईद एवं अरीना बेग की सक्रिय भूमिका रही।महाविद्यालय की छात्राओं ने भी उत्साह पूर्वक इस आयोजन में भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Post a Comment