⚡ ब्रेकिंग News

महाराणा प्रताप जी की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

महाराणा प्रताप जी की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
 
केएमबी संजय सिंह
मान्धाता, प्रतापगढ़। जनपद में वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ऐतिहासिक एवं पौराणिक हनुमान मंदिर प्रांगण से एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मांधाता, लक्ष्मीगंज होते हुए जेठवारा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा महाराणा प्रताप के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा इस विशाल आयोजन का नेतृत्व विश्वनाथगंज विधानसभा के संभावित प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, भगवा ध्वज एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने यात्रा में शामिल होकर महाराणा प्रताप के शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। गौरतलब है कि इससे पूर्व सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा भी क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई थी। दोनों आयोजनों में सभी जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक एकता एवं भाईचारे की मिसाल पेश की। क्षेत्रीय जनता ने आयोजनों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में मांधाता कोतवाली, जेठवारा पुलिस प्रशासन तथा जनपद पुलिस के विभिन्न विभागों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन के समापन पर सुरेंद्र कुमार सिंह ने सभी सम्मानित अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का कार्य करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...