कादीपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया गया अनावरण
सुलतानपुर। कादीपुर में शनिवार को पूर्व भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी शैलेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री ओपी सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू और नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बृज भूषण शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी लोगों को अपने सत्कर्मों पर ध्यान देना चाहिए और हिंदू समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने आरक्षण को लेकर कहा कि वे आरक्षण के विरोधी नहीं हैं, लेकिन सवाल यह है कि गांव के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक इसका पूरा लाभ कब पहुंचेगा। महाराणा प्रताप की यह प्रतिमा शुक्रवार शाम को कादीपुर स्थित मालापुर जगदीशपुर में शासन द्वारा आवंटित भूमि पर स्थापित की गई थी और प्रतिमा का अनावरण हुआ।
Post a Comment