कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल बने आईएएस डॉ. कौशल किशोर, जमुई के प्रभारी सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
जिरादेई,सिवान। ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व रखने वाले तितिरा गांव के मूल निवासी आईएएस डॉ. कौशल किशोर अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और विकासोन्मुख प्रशासनिक सोच के कारण लगातार चर्चा में हैं। बिहार सरकार ने उनकी प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें जमुई जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
डॉ. कौशल किशोर वर्तमान में बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे जमुई के जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक, दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर प्रमंडल के आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Bihar State Electronics Development Corporation Limited (बेल्ट्रॉन) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
डॉ. कौशल किशोर का परिवार लंबे समय से सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों से जुड़ा रहा है। उनके दादा बाबू रामनाथ राय स्वतंत्र भारत के प्रथम मुखिया एवं प्रथम पैक्स अध्यक्ष थे। बताया जाता है कि उनका संबंध Dr. Rajendra Prasad से काफी घनिष्ठ था। वर्ष 1957 में तितिरा में कृषि विद्यालय खोलने के लिए परिवार द्वारा भूमि दान की गई थी। आज उसी भूमि पर आईटीआई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बिजली फीडर केंद्र संचालित हो रहे हैं।
डॉ. कौशल किशोर के पिता डॉ. ललितेश्वर कुमार राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उनके भाई ई. हरकिशोर राय बेतिया रेंज में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि अन्य भाई चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
जमुई के जिलाधिकारी रहते हुए डॉ. कौशल किशोर ने बेला खैरा में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दिलाने, कई गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्रों की मंजूरी तथा विभिन्न विकास योजनाओं को गति देने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से बाबा कोकिलचंद की संस्कृति को डिजिटल रूप में संरक्षित करने का कार्य भी किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व मुखिया रामेश्वर राय, प्रशांत कुमार, डॉ. गणेश दत्त पाठक, अभय राय, अशोक राय, जयप्रकाश तिवारी, डॉ. विजय सिंह सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
Post a Comment