अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने एमआरपी के विरुद्ध चलाए जा रहे आंदोलनात्मक कार्यक्रम के तहत सौंपा ज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं द्वारा अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) नियंत्रित करने तथा विक्रय वस्तु पर एम.आर.पी. के साथ लागत मूल्य छापने हेतु, मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए, जिला मजिस्ट्रेट लखनऊ को ज्ञापन दिया गया। उक्त ज्ञापन अवध प्रांत के अध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्र, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव सतीजा एवं मीना माहेश्वरी, शेष नाथ, प्रांतीय प्रचार आयाम प्रमुख विश्वनाथ मिश्र, प्रांतीय पर्यावरण आयाम प्रमुख प्रकाश चंद्र बरनवाल, लखनऊ महानगर से लक्ष्मीकांत पांडेय, दीपक सिंह, विजय शंकर पांडेय, इशिता माहेश्वरी आदि कार्यकर्ता के साथ दिया गया।
Post a Comment