जल जीवन मिशन की खुदाई से स्कूल मार्ग पर भरे पानी से हादसे की आशंका
बाजार शुक्ल अमेठी। जनपद के विकास खंड बाजार शुक्ल अंतर्गत ग्राम सभा सत्थिन में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क अब ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए खतरे का कारण बन गई है। प्राथमिक पाठशाला के पास तिराहा तीन रोड़े जगदीशपुर वाया मखदुमपुर कला मार्ग पर करीब 20 मीटर से कम दूरी में गहरा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें हर समय पानी भरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी रास्ते से प्रतिदिन विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे गुजरते हैं। सड़क पर भरे पानी और गहरे गड्ढे के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके प्रशासन और संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश और जलभराव के चलते स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा हो।क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल पाइप लाइन की मरम्मत गड्ढे को व्यवस्थित कराने की मांग की है, जलभराव की समस्या दूर करने और विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
Post a Comment