⚡ ब्रेकिंग News

नवागत डीएम गौरव सिंह शोगरवाल ने संभाली महाराजगंज की कमान, गिनाई प्राथमिकताएं

नवागत डीएम गौरव सिंह शोगरवाल ने संभाली महाराजगंज की कमान, गिनाई प्राथमिकताएं

केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान
महाराजगंज। जिले को एक बार फिर अनुभवी प्रशासनिक नेतृत्व मिला है, आइएएस अधिकारी गौरव सिंह शोगरवाल ने बुधवार को जिले के नए जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया, पहले भी जिले में सेवाएं दे चुके शोगरवाल की वापसी से विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद जताई जा रही। बुधवार को प्रशासनिक बदलाव के तहत गौरव सिंह सुगरवाल ने जिला कोषागार में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात कार्यों की जानकारी ली। गौरव सिंह शो गरवाल इससे पहले वर्ष 2011 से 2023 तक महाराजगंज में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में कार्य कर चुके हैं। अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने कई विकास योजनाओं को गति दी थी जिससे जिले में सकारात्मक माहौल बना था। इसके बाद उन्हें नगर निगम गोरखपुर में नगर आयुक्त के रूप में तैनात किया गया, जहां उन्होंने लगभग तीन वर्षों तक शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में डीएम शोगर वाल ने कहा कि उन्हें जिले की भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक जरूरतो का अच्छा अनुभव है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और आम जनता के सहयोग से जिले को विकास की नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ जमीन पर उतरना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। साथ ही मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाया जाएगा ताकि लोगों की समस्याओं का अधिक समाधान हो सके। दम शुगर वालों ने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सकारात्मक माहौल में मिलकर काम कर महाराजगंज को विकास के नए आयाम तक पहुंचाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...