बंगाल जीत की खुशी अमेठी के जगदीशपुर में भी गूंजी, भाजपा विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
जगदीशपुर अमेठी। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सफलता के बाद अमेठी जनपद में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पुलिस बूथ पर भाजपा विधायक सुरेश पासी संग एकत्र होकर जीत की खुशी साझा की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम बताया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कई स्थानों पर छोटे-छोटे आयोजन कर इस जीत को ऐतिहासिक बताया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सफलता निरंतर जनसेवा और विकासोन्मुखी नीतियों का परिणाम है।कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी जनता का समर्थन इसी प्रकार पार्टी के साथ बना रहेगा। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए आगामी चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शेखर तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष डीसी कौशल, महामंत्री अचल तिवारी, जगदीश पाठक, भाजपा नेता रामहेत वैश्य, प्रदीप दीक्षित, अतुल तिवारी (प्रधान), अमरचंद्र मौर्या (मोनू),पत्रकार अतुल तिवारी, अमित सोनी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता रहे उपस्थित।
Post a Comment