⚡ ब्रेकिंग News

मातृ दिवस पर आर डी कन्वेंट स्कूल में दिया गया संस्कारों का संदेश, विद्यालय प्रबंधक बृजेश यादव ने कहा कि माँ बच्चों के जीवन की पहली गुरु होती है

मातृ दिवस पर आर डी कन्वेंट स्कूल में दिया गया संस्कारों का संदेश, विद्यालय प्रबंधक बृजेश यादव ने कहा कि माँ बच्चों के जीवन की पहली गुरु होती है

केएमबी खुर्शीद अहमद
शुकुल बाजार/अमेठी। शुकुल बाजार-इन्हौना रोड स्थित बाबा अधीन दास ताल मवैया के पास संचालित R.D. Convent School में रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर बच्चों एवं उनकी माताओं की उपस्थिति में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से मातृत्व सम्मान एवं पारिवारिक संस्कारों को लेकर विशेष संदेश दिया गया। विद्यालय के प्रबंधक बृजेश यादव ने कहा कि माँ बच्चों के जीवन की पहली गुरु होती हैं। उनके संस्कार, त्याग, अनुशासन और मार्गदर्शन से ही बच्चों का भविष्य मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ माता-पिता के सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को भी अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी माताओं को शुभकामनाएं दीं तथा कई बच्चों ने पुष्प भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा तैयार संदेश एवं शुभकामना कार्ड भी आकर्षण का केंद्र रहे। माताओं के साथ बच्चों ने स्मृति चित्र भी खिंचवाए। प्रिंसिपल राजकुमारी ने कहा कि मातृ दिवस समाज में माँ के योगदान को सम्मान देने का अवसर है। वहीं वाइस प्रिंसिपल विशाल यादव, शिक्षिका खुशबू एवं पूनम ने विद्यार्थियों को माता-पिता के सम्मान एवं पारिवारिक संस्कारों के महत्व की जानकारी दी।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...