सरिया चोरी/गबन मामले में दो गिरफ्तार, 12.13 मीट्रिक टन सरिया बरामद
अमेठी। थाना इन्हौना पुलिस ने सरिया चोरी/गबन के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी/गबन की गई 12.13 मीट्रिक टन सरिया से लदी डीसीएम वाहन भी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना इन्हौना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित डीसीएम वाहन को पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धीरज सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह निवासी बेरसरी थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली तथा सुरेन्द्र कुमार पुत्र भगौती प्रसाद निवासी ठोकरपुर मजरे बेनीपुर थाना शिवरतनगंज के रूप में हुई है।पूछताछ में चालक धीरज सिंह ने बताया कि 5 मई 2026 को दीना आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड से 12.13 मीट्रिक टन सरिया उन्नाव डिलीवरी के लिए डीसीएम वाहन संख्या UP 36 AT 2819 पर लोड कराया गया था। आरोप है कि वाहन मालिक सुरेन्द्र कुमार ने सरिया को गंतव्य तक न पहुंचाकर बेचने की योजना बनाई और उसे रायबरेली ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी सरिया को बेचने के उद्देश्य से एक व्यक्ति के मकान के पास उतार रहे थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विवेक सिंह, उपनिरीक्षक छविनाथ यादव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार द्विवेदी सहित थाना इन्हौना पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
Post a Comment