⚡ ब्रेकिंग News

सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार सरफराज अहमद के वालिद एवं समाजसेवी मकबूल अहमद नूरी की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार सरफराज अहमद के वालिद एवं समाजसेवी मकबूल अहमद नूरी की दर्दनाक मौत

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर रविवार को हुए सड़क हादसे में शहीद वीर अब्दुल हमीद संगठन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी मकबूल अहमद नूरी इदरीसी (58) की मौत हो गई।हादसा पांडेयपुर स्थित दामोदर इंटर कॉलेज के पास हुआ।गंभीर रूप से घायल मकबूल अहमद नूरी को एक निजी अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया,जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।उनके निधन की खबर मिलते ही सामाजिक और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।मकबूल अहमद नूरी वरिष्ठ पत्रकार सरफराज अहमद के पिता थे।उनके आकस्मिक निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों,पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...