एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल, पुलिसिया कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह
सुल्तानपुर। जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक के बाद घट रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है, साथ ही गोसाईगंज पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। जिले की कप्तान चारू निगम जिले को अपराध मुक्त करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं तो वहीं दूसरी तरफ जिले के गोसाईगंज थाने की पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रहा है। मिश्रौली बाजार में ज्वेलरी शोरूम पर हुई चोरी के मामले में गोसाईगंज पुलिस अभी किसी नतीजे तक पहुंची भी नहीं थी कि अज्ञात चोरों ने एक बार फिर गोसाईगंज पुलिस को चुनौती देते हुए थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में बीते शनिवार की रात एक घर को निशाना बनाया और लगभग 65 लाख की ज्वेलरी और दो लाख नगदी पर हाथ साफ कर दिया और पुलिस सोती रह गई। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।
Post a Comment