⚡ ब्रेकिंग News

गर्मी की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, तिलक लगाकर बच्चों का किया गया स्वागत

गर्मी की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, तिलक लगाकर बच्चों का किया गया स्वागत

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद मंगलवार को विद्यालय खुलने पर कंपोजिट विद्यालय नौगिरवा में बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया और नए सत्र में बेहतर अध्ययन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय में शिक्षक शारदा प्रसाद द्विवेदी, कंचन शुक्ल एवं रागिनी अग्रहरि ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। हालांकि पहले दिन बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। शिक्षक धीरेंद्र कुमार शुक्ल ने सुबह से ही बच्चों के घर-घर जाकर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। कई बच्चे अभी भी छुट्टियों के माहौल से बाहर नहीं निकल पाए थे और अपने अभिभावकों के साथ घरेलू कार्यों में व्यस्त मिले।
इस दौरान कक्षा एक की छात्रा रश्मि विश्वकर्मा ने मासूमियत से कहा, "गुरुजी, गर्मी बहुत है, मैं 25 जून के बाद स्कूल आऊंगी।" इसके बावजूद जो बच्चे विद्यालय पहुंचे, उनका विशेष स्वागत किया गया। तिलक कार्यक्रम के बाद बच्चों को हलवा भी वितरित किया गया, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
प्रधानाध्यापक राजाराम यादव अपने पूज्य पिता के निधन के कारण आकस्मिक अवकाश पर रहे। उनकी अनुपस्थिति में गिरीशचंद्र पाण्डेय ने विद्यालय का प्रभार संभाला। विद्यालय खुलने के पहले ही दिन एआरपी विनय कुमार पाण्डेय ने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...