⚡ ब्रेकिंग News

बाबा रामलाल हैं अगली पीढ़ी के नायक: बलदेव सिंह

बाबा रामलाल हैं अगली पीढ़ी के नायक: बलदेव सिंह

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। अवध किसान आंदोलन के प्रणेता महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा रामलाल मिश्र की 70वीं पुण्यतिथि जिला पंचायत स्थित सभागार में संगोष्ठी के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी सरदार बलदेव सिंह ने कहा कि बाबा रामलाल जी अगली पीढ़ी के नायक हैं। जब भी देश में क्रांतियों का दौर याद किया जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को क्रांति सीखना होगा तो बाबा रामलाल जी जैसे नायक ही उनके मार्गदर्शक होंगे। पूर्व विधायक अनूप संडा ने कहा कि बाबा रामलाल देश के इतिहास में सदैव प्रासंगिक रहेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय ने कहा कि बाबा रामलाल लोकतांत्रिक जीजिविषा के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं, स्वयं जमींदार होकर जमींदारी प्रथा का विरोध करना उनके विराट व्यक्तित्व का उदाहरण है। कार्यक्रम का संचालन बाबा रामलाल स्मारक सेवा समिति के संरक्षक राजेश पाण्डेय ने किया। बाबा रामलाल के प्रपौत्र एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी वरुण मिश्र ने सभी आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पयागीपुर के सभासद गिरीश मिश्र, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीपति मिश्र जी के सुपुत्र प्रमोद मिश्र, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, एडवोकेट रवि शुक्ल, राजीव मिश्र अनुराग मिश्र वरिष्ठ साहित्यकार डाक्टर डी एम मिश्र वरिष्ठ पत्रकार हाशिम अब्दुल्ला, अभिषेक सिंह, बृजेंद्र त्रिपाठी, जमींदार यादव मोहित तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, मानस तिवारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...