⚡ ब्रेकिंग News

कस्तूरबा विद्यालय के औचक निरीक्षण में डीएम ने परखी शिक्षा व व्यवस्थाओं की गुणवत्ता

कस्तूरबा विद्यालय के औचक निरीक्षण में डीएम ने परखी शिक्षा व व्यवस्थाओं की गुणवत्ता

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
 देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने औचक रूप से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पथरहट (गौरीबाजार) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, पठन-पाठन, छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं छात्राओं को सुगमता से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल विकास गतिविधियों से भी जोड़ा जाए।उन्होंने वार्डन को विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर में छात्राओं के लिए तैयार भोजन का भी निरीक्षण किया तथा गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही छात्राओं के आवास, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ बनाए रखने को कहा।जिलाधिकारी ने नामांकन के अनुरूप छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाया जाए, जिससे छात्राएं सहज एवं सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने विशेष रूप से पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा छात्राओं की समग्र शिक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्डन पुष्पलता सिंह, अध्यापिका शिल्पा कुशवाहा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...