⚡ ब्रेकिंग News

पार्षद पर निजी स्वार्थ के लिए मिट्टी डलवाने का आरोप, पहली बारिश में किसानों की फसल को नुकसान

पार्षद पर निजी स्वार्थ के लिए मिट्टी डलवाने का आरोप, पहली बारिश में किसानों की फसल को नुकसान

केएमबी ब्यूरो 
बिछुआ, छिंदवाड़ा। नगर परिषद बिछुआ के वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद बबीता साहेबराव गाकरे पर ग्रामीणों ने निजी स्वार्थ के लिए सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पार्षद का खेत नगर परिषद क्षेत्र में नहीं, बल्कि मोहखेड़ विकासखंड की ग्राम पंचायत नवलगांव में स्थित है। आरोप है कि अपने निजी खेत को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत नवलगांव क्षेत्र की मेढ़ों पर करीब 100 से 150 ट्रॉली मिट्टी डलवाई गई। ग्रामीणों के अनुसार मेढ़ों पर मिट्टी डाले जाने से प्राकृतिक जल निकासी का मार्ग अवरुद्ध हो गया। पहली ही बारिश में पानी का बहाव बदल गया और आसपास के किसानों के खेतों में भर गया, जिससे खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद प्रभावित किसानों में नाराजगी है। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रभावित किसान सुनील बोबडे ने बताया कि मेढ़ों पर मिट्टी डलवाने से पानी की प्राकृतिक निकासी पूरी तरह बाधित हो गई। पहली बारिश में ही पानी उनके खेत में भर गया, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगे भी क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा किसानों को हुए नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...