पेड़ लगाने का महाअभियान, लेकिन कटान पर खामोशी! आखिर किसके संरक्षण में उजड़ रही हरित संपदा?
बल्दीराय (सुलतानपुर)। अभी चार दिन पहले ही प्रदेशभर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कर करोड़ों पौधे लगाने का दावा किया गया। वहीं दूसरी ओर विकासखंड धनपतगंज में हरे-भरे आम के पेड़ों पर बेखौफ आरा चल रहा है। पंडित आचार्य के पुरवा मेरे वडनपुर में दो आम छ पेड़ नीम के पेड़ का अवैध कटान किया गया, जबकि पंडित आचार्य का पुरवा में सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय का 6नीम–दो आम के पेड़ों को काट डाला गया। वहीं दूसरे जगह बसंत का पुरवा में बब्लू ठेकेदार द्वारा दो नीम एक जामुन का पेड़ काटा गया ब्रह्मचारी कुटी के पास संतराम ठेकेदार द्वारा काटा गया हरा आम का पेड़
स्थानीय लोगों के अनुसार वन विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे विभाग की कार्यशैली संदेह के घेरे में है। एक ओर करोड़ों रुपये खर्च कर वृक्षारोपण के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हरे पेड़ों के अवैध कटान पर अंकुश लगाने में जिम्मेदार पूरी तरह विफल दिखाई दे रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर अवैध कटान करने वालों को संरक्षण कौन दे रहा है और विभाग की यह चुप्पी किस मजबूरी का संकेत है?
Post a Comment