⚡ ब्रेकिंग News

प्रधानों, जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, योगी सरकार ने बनाया प्रशासक

प्रधानों, जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, योगी सरकार ने बनाया प्रशासक

केएमबी संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत व्यवस्था में बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश के 826 ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह पहला अवसर है जब प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुखों को एक साथ प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले सरकार ने ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाया था, लेकिन ब्लॉक प्रमुखों को यह जिम्मेदारी पहली बार दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी विकासखंडों में वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अब प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। पंचायतों से जुड़े कार्यों के संचालन और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...