अज्ञात जहरीले जंतु के काटने से नाबालिक की मौत, परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल
तिलोई,अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के मिर्ज़ागढ़ गांव में किसी जहरीले जंतु के काटने से बच्चे की मौत हो गई। मिर्जागढ़ गांव निवासी सुनील प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके बेटे अभिषेक उम्र 7 वर्ष को घर के अंदर किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। विद्यालय परिवार ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर अवकाश घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पिता सुनील दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही सुनील दिल्ली से घर के लिए निकल पड़े है। अभिषेक की मां सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। कह रही है कि पति को क्या जवाब दूंगी कि बेटे को क्या हो गया। चार वर्षीय छोटा भाई आदित्य भी गुमसुम सा है। घटना के संबंध में शिवरतनगंज थानाध्यक्ष दया शंकर मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी अभी तक नहीं है ।
Post a Comment