सुल्तानपुर मे शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को जनपद सुलतानपुर में सूचितापूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया और प्रशासनिक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद पाई गईं।
सीसीटीवी कंट्रोल रूम से रखी जा रही है पैनी नजर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का विशेष रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों की लाइव मॉनिटरिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय।
Post a Comment