⚡ ब्रेकिंग News

तिरंगे की शान में बल्दीराय में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा, भाजपा की तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने बढ़ाया देशभक्ति का जज्बा

तिरंगे की शान में बल्दीराय में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा, भाजपा की तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने बढ़ाया देशभक्ति का जज्बा

केएमबी जगन्नाथ मिश्रा
सुल्तानपुर। तिरंगे के सम्मान में, राष्ट्र के अभिमान में बुधवार को बल्दीराय की सड़कों पर देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा।इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल की अगुवाई में निकली विशाल तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता के जयघोष से पूरा कस्बा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।रामलीला मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा थाना मोड़ होते हुए शंकराचार्य इंटर कॉलेज पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगे का अभिवादन किया।देशभक्ति के नारों के बीच कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया।यात्रा में शामिल भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान के लिए हर भारतीय हमेशा तत्पर रहता है।राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करना है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, जिला मंत्री राजेश दुबे निर्माण, भाजपा नेता विकास शुक्ला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी यात्रा में मौजूद रहे।नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।यात्रा में मंडल उपाध्यक्ष पंकज शुक्ला, रोहित अग्रहरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ला, नरेंद्र अग्रहरी, माखन लाल, अवधेश पांडेय, राजेश शुक्ल, श्रीराम मौर्य, सुषमा द्विवेदी, फैयाज अहमद, अमर बहादुर विश्वकर्मा, जगदीश मिश्र, श्रीनाथ पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...