⚡ ब्रेकिंग News

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक का जिले के कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक का जिले के कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत 

केएमबी ब्यूरो रानू शुक्ला
बांदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 11 अगस्त 2026, समय शाम 5:00 बजे स्थान जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्टेशन रोड बांदा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक विमल शाह पूर्व मंत्री गुजरात सरकार, एवं पीसीसी पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह पूर्व उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पीसीसी पर्यवेक्षक नावेद खान का आगमन हुआ, सर्वप्रथम उनके द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई, तत्पश्चात साथ ही जनपद बांदा के जिला व शहर के पदाधिकारियों से भेंट वार्ता की गई।
चार दिवसीय बांदा जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक विमल शाह पूर्व मंत्री गुजरात प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, पीसीसी पर्यवेक्षक नावेद खान का कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड बांदा के इंदिरा गांधी सभागार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में स्वयं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह सहित कांग्रेस जनों ने स्वागत किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षकों ने संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की तथा संगठन सृजन अभियान की प्रगति एवं अवशेष कार्य को समझने, देखने की कोशिश की। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से यह भी जानना चाहा कि संगठनात्मक स्थिति कैसी है, कांग्रेस जनों ने अपने-अपने स्तर से विचार व्यक्त किए, पर्यवेक्षक ने अलग-अलग एकांत में भी कांग्रेस जनों की राय जानने की कोशिश की, कई कांग्रेसजनों ने अपने बायोडाटा भी प्रस्तुत किए, दोनों पर्यवेक्षक ब्लॉक स्तर पर एवं अन्य नगरीय क्षेत्रों के भ्रमण पर रहेंगे, घूम-घूम कर कांग्रेस पार्टी की स्थिति बांदा जनपद में कैसी है यह जानने की उनकी कोशिश होगी, स्थिति को कांग्रेस उच्च कमान को अवगत कराएंगे। कांग्रेस कार्यालय में पर्यवेक्षकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, प्रदुम्न दुबे लालू, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, साकेत बिहारी मिश्रा, रमेश द्विवेदी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार, जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, बल्देव वर्मा, सूरज बाजपेई, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जितेंद्र गौरव, शोएब रिजवी, कालीचरण निगम, जिला सचिव बाबूराम यादव, कालीचरण साहू, हेमंत वर्मा, मीरा धुरिया कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, रमेश गुप्ता व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान जसपुरा, संजय गुप्ता, इरफान खान सभासद, राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट जिला प्रवक्ता, राजबहादुर गुप्ता, राजेश गुप्ता जिला वक्ता, कैलाश नाथ बाजपेई, के पी सेन, राजेंद्र कुमार, जहाँगीर खान, रफत खान गोगा, सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, सुखदेव गाधी, शब्बीर सौदागर, इस्लाम भाई सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...