हर्षोल्लास से मनाया गया "अखंड भारत संकल्प दिवस, अखंड भारत के लिए समाज को रहना होगा एकजुट
अमेठी विश्व हिंदू परिषद, अमेठी इकाई द्वारा बुधवार को गंगुवाछ स्थित मां गायत्री मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला नैतिक शिक्षा प्रमुख अमित तिवारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड कैप्टन पीताम्बर मिश्रा ने की। मुख्य वक्ता जिला संगठन मंत्री चंदन जी ने कहा कि अखंड भारत का स्वप्न तभी साकार होगा जब हम जाति, मतभेद भुलाकर एकजुट होंगे। उन्होंने युवाओं से संस्कार और राष्ट्रभक्ति का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिला संरक्षक भगवान बक्स ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन संस्कृति को बचाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री अभिमन्यु उपाध्याय ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामरतन बघेल, जिला सहमंत्री अशोक श्रीवास्तव, विभाग सहमंत्री भूपेन्द्र नाथ, बजरंग दल के विभाग सह संयोजक अतुल सिंह, अमेठी नगर अध्यक्ष प्रिंस सिंह, कोहरा,नगर मंत्री दीपक पांडेय, भादर प्रखण्ड उपाध्यक्ष भगवान बक्स सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जिला नैतिक शिक्षा प्रमुख अमित तिवारी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
Post a Comment