⚡ ब्रेकिंग News

पनियरा की शिक्षिका ने शूटिंग में जीता रजत पदक, खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों का गौरव बढ़ाने पर किया सम्मानित

पनियरा की शिक्षिका ने शूटिंग में जीता रजत पदक, खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों का गौरव बढ़ाने पर किया सम्मानित

केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान 
महाराजगंज। पनियरा में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय सौरहा की शिक्षिका सपना विश्वकर्मा ने राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर पनियरा और महाराजगंज जिले का गौरव बढ़ाया है, उन्होंने नई दिल्ली स्थित डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में उत्तर प्रदेश में स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 50 मीटर.22 राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। शिक्षण कार्य के साथ नियमित अभ्यास कर यह उपलब्ध हासिल करना सपना की कड़ी मेहनत अनुशासन और दृढ़ इच्छा शक्ति को दर्शाता है, उनकी प्रतिभा केवल शूटिंग तक सीमित नहीं है जबकि उन्होंने बेकरी और डेजर्ट मेकिंग के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इस क्षेत्र में उन्हें ' बेकर आफ दिल्ली, 'डेजर्ट क्वीन'( राजस्थान रॉयल्स क्लब) अन्नपूर्णा अवार्ड (लखनऊ सेफ) और 'बेकर सीजन -2 विनर' (किचन आफ फ्लेवर) जैसी राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां प्राप्त हुई है। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बिईओ )पनियारा ने शिक्षिका सपना विश्वकर्मा को सम्मानित किया इस अवसर पर बिइओ ने कहा कि शिक्षक दायित्वों के साथ विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना गौरव की बात है उन्होंने सपना की उपलब्धियां को अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया, इआरपी अवनीश उपाध्याय ने सपना को बधाई देते हुए कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकता है।
 सम्मान समारोह में इआरपी संजय शुक्ला, रमेश पांडे,अरविंद पांडे, राकेश यादव,भी मौजूद रहे सभी ने सपना की उपलब्धियां की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बिइओ ने कहा कि शिक्षक दायित्वों के साथ विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना गौरव की बात है उन्होंने सपना की उपलब्धियां को अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया, इआरपी अवनीश उपाध्याय ने सपना को बधाई देते हुए कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...