⚡ ब्रेकिंग News

इंडियन बैंक किशनी शाखा प्रबंधक ने की संगोष्ठी, ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग और लोन उत्पादों की दी जानकारी

इंडियन बैंक किशनी शाखा प्रबंधक ने की संगोष्ठी, ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग और लोन उत्पादों की दी जानकारी

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के शुकुल बाजार विकासखंड स्थित इंडियन बैंक की किशनी शाखा में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी 20 अगस्त 2026 को शाखा प्रबंधक रनप्रीत सिंह की अध्यक्षता में ग्राहकों के साथ हुई। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, डिपॉजिट प्रोडक्ट, लोन प्रोडक्ट, मोबाइल बैंकिंग और अन्य बैंक सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसका उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं से अवगत कराना था।संगोष्ठी में सहायक शाखा प्रबंधक पंकज कुमार, लिपिक अधिकारी मृत्युंजय द्विवेदी, ऋषभ राजपूत और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जनों बैंक ग्राहक भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...