मुनेश्वर दत्त इंटर कॉलेज मांधाता से पत्रकारों व समाजसेवियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, "भारत माता की जय" से गूंजा पूरा क्षेत्र
मान्धाता,प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर* आज मान्धाता क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुनेश्वर दत्त इंटर कॉलेज मान्धाता से समाजसेवियों एवं क्षेत्र के सम्मानित पत्रकारों द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कॉलेज परिसर से हुआ। हाथों में तिरंगा लहराते हुए सैकड़ों लोगों ने देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए यात्रा में भाग लिया। यात्रा पूरे उत्साह के साथ नगर भ्रमण करते हुए मान्धाता स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
पूरे मार्ग रहा देशभक्तिमय
यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में *"जय हिंद, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद"* के गगनभेदी नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। जगह-जगह समाजसेवियों द्वारा यात्रा पर *पुष्प वर्षा* कर स्वागत किया गया। राष्ट्रभक्ति गीतों पर युवा, बुजुर्ग सभी उत्साह से झूमते नजर आए।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से *विजय मिश्रा (जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा), विनोद शर्मा (जिला मंत्री), नितिन मिश्रा (भाजपा महामंत्री), अजय प्रताप, पिंटू सिंह, रमेश बहादुर सिंह, उत्तम सिंह, डॉ. रमेश अग्रहरि, सुधाकर सिंह* सहित समाजसेवी उपस्थित रहे।
पत्रकारों में अवनीश मिश्रा, पवन सिंह, धर्मेंद्र दुबे, चंदन सिंह, लल्लन प्रसाद गौतम, समर बहादुर विश्वकर्मा, कप्तान पांडे, शिव अग्रहरि, अनुज, नीरज मौर्य, इश्तियाक अहमद, निखिल शुक्ला, विकास, प्रभाकर राय, दिवाकर, प्रशांत दुबे, प्रमोद पांडे आदि मौजूद रहे। इसके अलावा हरि, मोदनवाल, हरिश्चंद्र अग्रहरि, राजा भैया, नीरज सरोज, राजेश तिवारी, आशीष, विपिन, शिबू, साहिल, विवेक सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाया।
Post a Comment