⚡ ब्रेकिंग News

पांच साल से अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में आक्रोश, आधे-अधूरे भवन में हो रहा सूकर पालन, न सीट लगी न आने-जाने का रास्ता

पांच साल से अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में आक्रोश, आधे-अधूरे भवन में हो रहा सूकर पालन, न सीट लगी न आने-जाने का रास्ता

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। थाना जगदीशपुर, सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते कई स्थानों पर सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसा ही एक मामला जगदीशपुर विकासखंड क्षेत्र के बेचूगढ़ गांव से सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में करीब पांच वर्षों से सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। भवन का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन आज तक शौचालय में सीटें नहीं लगाई गईं। इतना ही नहीं, शौचालय तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता भी नहीं बनाया गया है, जिसके कारण ग्रामीण इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, लंबे समय से अधूरे पड़े इस भवन का इस्तेमाल अब कुछ लोगों द्वारा सूकर पालन के लिए किया जा रहा है। इससे सरकारी धन से निर्मित भवन की उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की जांच कराकर शौचालय का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए, सीटें लगवाई जाएं और आने-जाने के लिए उचित मार्ग की व्यवस्था की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...