⚡ ब्रेकिंग News

जरूरतमंदों की सेवा ही स्व.मकबूल अहमद नूरी के जीवन का मकसद था: डॉ.ए.के. सिंह

जरूरतमंदों की सेवा ही स्व.मकबूल अहमद नूरी के जीवन का मकसद था: डॉ.ए.के. सिंह

शहीद वीर अब्दुल हमीद के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुलतानपुर। जरूरतमंदों की मदद और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाले समाजसेवी स्व.मकबूल अहमद नूरी की स्मृति में संयुक्त सेवा समिति की ओर से शहर के एक होटल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी,समाजसेवी,पत्रकार और उनके शुभचिंतक नम आंखों से उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ.ए.के. सिंह ने की। उन्होंने कहा कि स्व.नूरी ने अपना पूरा जीवन जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत को प्राथमिकता दी। समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही उनके जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य था।डॉ.सिंह ने कहा कि नूरी केवल समाजसेवी नहीं थे,बल्कि शहीद वीर अब्दुल हमीद की वीरता, त्याग और देशभक्ति के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने वाले व्यक्तित्व थे। उनके विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन की स्थापना की और सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने का काम किया।सरदार बलदेव ने कहा कि नूरी हर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी कमी समाज को हमेशा खलेगी। अमर बहादुर सिंह ने उनके सरल और सहज व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वह हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। रुद्र प्रताप सिंह मदन ने कहा कि उनके सामाजिक कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।श्रद्धांजलि सभा में स्व. नूरी के पुत्र एवं पत्रकार सरफराज अहमद भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि पिता ने पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में लगा दी। उन्होंने जो मिशन शुरू किया था, वह उनके जाने के बाद भी नहीं रुकेगा। परिवार शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम और पिता की सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा।इस मौके पर शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन के संरक्षक जलील अंसारी, अब्दुल गफ्फार, शाह मोहम्मद, अफजाल अंसारी, उपाध्यक्ष जावेद अंसारी, मीडिया प्रभारी सुजीत कसौधन, पत्रकार सतनाम सिंह, प्रमोद यादव, नवनीत सिंह, शुभम गौतम, मोहम्मद काशिफ समेत नूरी के पुत्र मास्टर मोहम्मद अहमद, रिजवान अहमद, जुबेर अहमद और इरफान अहमद मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...