⚡ ब्रेकिंग News

भीखीपुर की बदहाल सड़क ने खोली विकास के दावों की पोल, जलभराव और गड्ढों से ग्रामीण परेशान

भीखीपुर की बदहाल सड़क ने खोली विकास के दावों की पोल, जलभराव और गड्ढों से ग्रामीण परेशान

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। तिलोई क्षेत्र में विकास के दावों के बीच सिंहपुर विकासखंड की ग्राम सभा भीखीपुर की बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। कई स्थानों पर पानी भर जाने से राहगीरों को यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना इसी रास्ते से बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है, जबकि नौकरी, मजदूरी, बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए भी लोगों को इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी तब होती है, जब किसी बीमार या बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ती है। खराब सड़क के कारण ऐसे समय में आवागमन चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
क्षेत्र में मंत्री, विधायक और सांसद होने तथा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद ग्रामीण सड़क की बदहाली को लेकर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंचों से विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन गांव की जमीनी तस्वीर कई बार कुछ और ही कहानी बयां करती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क कोई विलासिता नहीं, बल्कि उनकी रोजमर्रा की मूलभूत जरूरत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...