⚡ ब्रेकिंग News

उज्ज्वला योजना की शिकायत पर डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, एक दिवस में मिला गैस कनेक्शन का पूरा सामान

उज्ज्वला योजना की शिकायत पर डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, एक दिवस में मिला गैस कनेक्शन का पूरा सामान

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी की पहल पर चलाए जा रहे ‘एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान’ के तहत जनसुनवाई में प्राप्त एक शिकायत का महज एक दिन में गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया गया। तहसील अमेठी के ग्राम धरमैतेपुर धम्मौर निवासी ऊषा देवी ने जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें गैस कनेक्शन तो दिया गया है, लेकिन योजना के अंतर्गत मिलने वाला गैस सिलेंडर उन्हें अब तक प्राप्त नहीं हुआ।
ऊषा देवी ने बताया कि उन्हें गैस सिलेंडर मिलने से संबंधित कोई रसीद, पर्ची अथवा अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करने पर उन्हें बताया गया कि सिलेंडर पहले ही दिया जा चुका है। इस पर शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराते हुए योजना के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की।
जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी, अमेठी को प्रकरण की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा मामले की जांच की गई और संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से शिकायतकर्ता को गैस सिलेंडर, चूल्हा, पाइप एवं रेगुलेटर उपलब्ध कराया गया।
एक ही दिन में समस्या का समाधान होने पर ऊषा देवी ने जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिकायत का त्वरित समाधान होने से उन्हें और उनके परिवार को काफी राहत मिलेगी।प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि ‘एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान’ के माध्यम से जनशिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...