सिवान में कल भूकंप मॉक ड्रिल, सात स्थानों पर चलेगा लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन सिवान
केएमबी ब्यूरो मुकुल बरनवालसिवान। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार सिवान जिले में 26 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से भूकंप आधारित आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को और सुदृढ़ करना है।
मॉक ड्रिल के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों एवं स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) पूरा कर लिया गया है। बुधवार को वरीय अधिकारियों द्वारा वर्चुअल माध्यम से टेबल टॉक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सात स्थानों पर लाइव बचाव अभियान
जिले में कुल सात चयनित स्थलों पर लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। इनमें
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, सिवान
सदर अस्पताल, सिवान
बियाडा परिसर, हरदिया मोड़
डीआरसीसी, सिवान
ऑफिसर्स कॉलोनी, सिवान
महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर
प्रकाश पेट्रोल पंप
शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त गांधी मैदान, सिवान में स्टेजिंग एरिया एवं राहत शिविर बनाया जाएगा, जबकि अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कार्य करेगा।
जिला प्रशासन
Post a Comment