⚡ ब्रेकिंग News

महाबली दंगल प्रतियोगिता में शोएब और सूरज ने कुश्ती महा मुकाबले में की बराबरी

महाबली दंगल प्रतियोगिता में शोएब और सूरज ने कुश्ती महा मुकाबले में की बराबरी

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
तिलोई,अमेठी। विकास खंड सिंहपुर के कस्बा सेमरौता में महाबली दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 45 मिनट की कुश्ती के बाद शोयब लखनऊ और सूरज झबरा को संयुक्त दंगल विजेता मान लिया गया। 5 हजार रुपए के इनाम वाली कुश्ती में इनाम बराबर बांट दिया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में रायबरेली, लखनऊ, बनारस, गोंडा और अयोध्या के साथ कई जनपदों के नामचीन पहलवान अपना दमखम दिखाने उतरे। दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सेमरौता देवी शरण बाजपेई और दंगल अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने पहलवानों से मुलाकात कर कुश्ती का शुभारंभ किया। दंगल का आयोजन विश्वनाथ पांडेय ने किया था। मुख्य अतिथि देवी शरण बाजपेई ने कहा कि कुश्ती बहुत प्राचीन खेल में आता है इस खेल के माध्यम से देश विदेश में नाम पैदा किया जा सकता है। दारासिंह जैसे नाम इस खेल के माध्यम से विश्व में विख्यात हुए है। विशिष्ट अतिथि कौशलेन्द्र सिंह बंटी के साथ ही आशीष मिश्रा, राजेश पाण्डेय, पन्ना सिंह, गोपी बाजपेई, मनीष चौहान आदि मौजूद रहें। रेफरी की भूमिका बृजेश मिश्रा और कमेंट्री श्यामू सिंह ने की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...