पेट्रोल पंप पर विवाद करने वालो पर पुलिस का शिकंजा टाइट, 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 26.03.2026 को थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा पेट्रोल पम्प पर विवाद करने वाले मु0अ0सं0 76/26 धारा 191(2), 132 बीएनएस थाना मोहनगंज जनपद अमेठी से संबंधित 04 अभियुक्तों सूफियान अहमद पुत्र इकबाल अहमद उम्र 40 वर्ष, अबूसैफ पुत्र इकबाल अहमद उम्र 38 वर्ष, मो0 फैजान पुत्र फिरोज उम्र 19 वर्ष, मो0 गजाली पुत्र इकबाल अहमद उम्र 27 वर्ष निवासीगण मोहनगंज मजरे भेलाई कला थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Post a Comment