⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस पर जबरन समझौता कराने का लगा गंभीर आरोप, छाती पर मारी लात एवं जबरन कराए हस्ताक्षर

पुलिस पर जबरन समझौता कराने का लगा गंभीर आरोप, छाती पर मारी लात एवं जबरन कराए हस्ताक्षर

केएमबी खुर्शीद अहमद 
तिलोई,अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर की निवासी पूनम रावत ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, उनके पिता शिवमोहन रावत, चाचा छेददन रावत तथा विपक्षी पक्ष रामकरण, शिव करन, राम दुलारे, गोविंद और रामबरन — के बीच जमीन संबंधी विवाद तिलोई तहसील एवं रायबरेली सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।आरोप है कि थाना शिवरतनगंज में तैनात सिपाही राजकुमार यादव और अक्लेंद्र कुमार ने विपक्षी पक्ष से मिलकर उनके परिवार पर जबरन समझौता करने का दबाव बनाया। जब उनके पिता शिवमोहन रावत और चाचा छेददन रावत ने समझौता करने से इनकार किया, तो सिपाही राजकुमार यादव ने कथित रूप से छेददन रावत के सीने पर जूते से लात मार दी और जबरन समझौते के कागज पर हस्ताक्षर करा लिए।
शिवमोहन रावत और छेददन रावत ने विपक्षियों पर आरोप लगाया है कि वे पुलिस से मिलकर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं और उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं।पूनम रावत ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित पुलिसकर्मियों ने विपक्षियों से कथित रूप से धन लेकर विवादित जमीन पर कब्जा करवा दिया। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने कहा, “इस मुकदमे का कोई मतलब नहीं है, हम इसे नहीं मानते, तुम्हें जो करना है कर लो।”पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखता है। उनका कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। साथ ही आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें थाने से भगा देती है।पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों एवं संबंधित विपक्षियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...