⚡ ब्रेकिंग News

रुद्रपुर पुलिस ने कूटरचित तरीके से दो पासपोर्ट बनवाने के अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर पुलिस ने कूटरचित तरीके से दो पासपोर्ट बनवाने के अभियुक्त को किया गिरफ्तार

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 138/2025 धारा 420, 468, 471 भादवि0 व 12(1)(ख) पासपोर्ट अधि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामआलम यादव साकिन महराजगंज थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को आज दिनांक 27.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर पूर्वी बाइपास रुद्रपुर के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त द्वारा वर्ष 2013 व 2020 में अपने माता,पिता के नाम, जन्मतिथि व पता में कूटरचना करते हुए दो अलग-अलग पासपोर्ट तैयार कराया गया है, जिसके संबंध में थाना रुद्रपुर पर मु0अ0सं0- 138/2025 धारा 420, 468, 471 भादवि0 व 12(1)(ख) पासपोर्ट अधि0 का अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...