⚡ ब्रेकिंग News

नवनीत मेहरा डेहरिया समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित

नवनीत मेहरा डेहरिया समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित

केएमबी संदीप डेहरिया
सिवनी। नवनीत मेहरा डेहरिया समाज समिति सिवनी के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनीता डेहरिया की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन महिला सचिव किरण डेहरिया द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी कुशल वाणी और संचालन कला से पूरे कार्यक्रम में एक विशेष ऊर्जा और आकर्षण बनाए रखा। इस अवसर पर देवी डेहरिया द्वारा मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम की शुरुआत को और भी गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत एवं अन्य कलात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनीता डेहरिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा, महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता पर जोर दिया। उन्होंने सभी उपस्थित मातृशक्ति के साथ एक महत्वपूर्ण संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया शामिल हुईं। अपने उद्बोधन में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और सामाजिक समस्याओं पर गंभीरता से विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में मेहरा समाज महासंघ अध्यक्ष आशा डेहरिया ने भी महिलाओं के अधिकारों एवं उनके सशक्तिकरण के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं तन मन धन से कार्यक्रम को सफल बनाने मैं लगी रहीं।
महिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहनी डेहरिया ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। तरूणा डेहरिया ने समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और कुरीतियों के विषय में अपनी बात रखते हुए जागरूकता का आह्वान किया।
इसी क्रम में कमलेश डेहरिया, बालकुमारी एवं पार्वती डेहरिया ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी मातृशक्ति ने फागुन गीत गाते हुए एक-दूसरे को फूलों और गुलाल से होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया। अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...