⚡ ब्रेकिंग News

पत्रकार को मिली जान से मार देने की गीदड़ धमकी, मामला पहुंचा थाने, जांच में जुटी पुलिस

पत्रकार को मिली जान से मार देने की गीदड़ धमकी, मामला पहुंचा थाने, जांच में जुटी पुलिस

केएमबी संवाददाता
अमेठी। थाना शिवरतनगंज अंतर्गत पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी । मामला तिवारी पुर मजरे टेढ़ई का है जहां रविवार की शाम शिकायत कर्ता गंगा प्रसाद प्रजापति अपने मित्र अमर पासी से मिलने गया हुआ था। रास्ते में धमकी देने वाला दबंग राम औतार पासी खड़ा था जिसने गंगा प्रसाद को अमर पासी की दुकान पर जाते हुए देख लिया। देखने के पश्चात सरहंग राम औतार वहां से चला गया।गंगा प्रसाद बताते हैं कि दुकान पर जोगेंद्र गौतम नाम का लड़का भी बैठा था जिसकी कोई जान पहचान गंगा प्रसाद से नहीं थी। अच्छा हुआ यह की गंगा प्रसाद के वहां से जाने के बाद गुण्डा राम औतार शराब के नशे में जोगेंद्र गौतम के दरवाजे पर पहुंचा और जोगेंद्र को व गंगा प्रसाद को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा तथा जान से मार देने की धमकी और देख लेने की धमकी देने लगा जो कि मोबाइल में रिकॉर्ड है। गंगा प्रसाद ने बताया कि लिखित शिकायत थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र को दे दी गई है। अब देखना है प्रशासन कितनी मुस्तैदी से इस सरहंग व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करता है। इस बाबत जब थानाध्यक्ष शिवरतनगंज दया शंकर मिश्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिल चुकी है, आरोपी को जल्द पकड़ कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...